खाद के लिए परेशान किसानों ने किया नेशनल हाईवे जाम।
मुरैना — खाद वितरण में देरी से नाराज किसानों ने बुधवार को नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। एमपी एग्रो गोदाम पर सुबह से लाइन में लगे किसानों को दोपहर एक बजे तक खाद नहीं मिला, जिससे उनका गुस्सा फूट पड़ा।
जानकारी के अनुसार, अंबाह बायपास तिराहा स्थित एमपी एग्रो कार्यालय और गोदाम पर किसान सुबह छह बजे से खाद लेने के लिए कतार में खड़े थे। कर्मचारियों का कहना था कि मंगलवार को एक कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना हुई थी, इसलिए सुरक्षा मिलने तक खाद वितरण शुरू नहीं किया जाएगा।
घंटों इंतजार के बाद नाराज किसानों ने धौलपुर रोड स्थित नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम रामनिवास सिंह सिकरवार, सीएसपी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने किसानों को समझाइश दी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर खाद वितरण शुरू कराया। इसके बाद करीब 15 मिनट के भीतर जाम