आज दिनांक-14.07.2026 को जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल के साथ नेपाल के अधिग्रहण क्षेत्र तथा रक्सौल अनुमंडल के अंतर्गत त्रिवेणी नहर प्रमंडल क्षेत्र का भ्रमण कर जायजा लिया गया। विगत 3-4 दिनों से हो रही बारिश के कारण नेपाल के सीमावर्ती तिलावे नदी के जल स्तर में वृद्धि देखी गई। जिसके कारण त्रिवेणी नहर शाखा के बाये बाॅध में कई जगह कटाव के बिंदुओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में सभी बाँधों पर कड़ी नजर बनाये रखने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया की बाढ़ प्रमंडल के अभियंता लगातार सभी बांधों पर नजर बनाए रखें एवं नाइट पेट्रोलिंग सहित लगातार चौकसी रखने के लिए समुचित व्यवस्था करें। अगर कहीं समस्या है तो उसकी तुरंत मरमती कराएं। किसी भी स्थिति में इस कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी रक्सौल, कार्यपालक अभियंता त्रिवेण नहर प्रमंडल रक्सौल, अधीक्षण अभिंयता, तिरहुत नहर अंचल रक्सौल, एवं संबंधित कनीय अभियंता मौजुद थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar