आज दिनांक 14 - 07 -2026 को जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में पंचायती राज विभाग के कार्यों की प्रखंड द्वारा समीक्षा की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार, जिला पंचयात राज पदाधिकारी श्री राम जनम पासवान एवं सभी प्रखंड पंचयात राज पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण उपस्थित थे।
जिलाधिकारी के द्वारा प्रखंडो में स्थापित होने वाले सोलर स्ट्रीट लाइट के लक्ष्य के विरुद्ध शेष बचे सोलर स्ट्रीट लाइट का अधिष्ठापन कार्य कार्यकारी एजेंसी के माध्यम से शीघ्र पूर्ण कराने का निदेश दिया गया। जिलाधिकारी के द्वारा प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अक्रियाशील लाइट को चिन्हित करते हुए उसकी सूची जिला पंचयात राज कार्यलय में उपलब्ध कराएं ताकि अक्रियाशील लाइट को क्रियाशील किया जा सके।
भवन निर्माण विभाग एवं स्थनीय संगठन अभियंत्रण विभाग द्वारा ग्राम पंचयातों में पूर्ण कराये गए पंचयात सरकार भवन को शत प्रतिशत क्रियाशील रखने का निर्देश दिया गया एवं सप्ताह में 02 दिन एक-एक पंचयात सरकार भवन का निरीक्षण करने तथा यह भी सुनिश्चत कराने का निर्देश दिया गया कि पंचयात स्तर के सभी कर्मचारी यथा विकास मित्र , कृषि सलाहकार, आवास सहायक और राजस्व कर्मचारी अपने कार्यो का निष्पादन पंचायत सरकार पंचायत सरकार भवन से ही करें।
सभी प्रखंड पंचयात राज पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण को निदेशित किया गया है की पंचयात स्तर के कर्मी पंचयात सरकार भवन पर उपस्थित होकर काम कर रहे है या नहीं इससे संबधी प्रतिवेदन जिला पंचयात राज कार्यालय पूर्वी चम्पारण में भेजना सुनिश्चत करेंगे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Panchayati Raj Department, Government of Bihar