जिलाधिकारी ने किया जिला शिक्षा कार्यालय का औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव के द्वारा आज उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार एवं सहायक समाहर्ता श्री राजकृष्ण झा के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बायोमैट्रिक अटेंडेंस देखी गई एक-एक कर्मियों का परिचय प्राप्त किया गया एवं जो कर्मी अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए उनसे स्पष्टीकरण करते हुए उनका वेतन कटौती करने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी के द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सेवांत लाभ सहित एरियर भुगतान के जो मामले हैं उसका निष्पादन हर हाल में एक माह के अंदर करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा निर्देश दिया गया कि शिकायत से संबंधित जो भी मामले हैं उनका निष्पादन अगले 15 दिनों में कर दिया जाए। जरूरत पड़े तो इसके लिए कैंप भी लगवाएं। डीएम ने कहा कि शिक्षकों एवं छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए एवं इसका निष्पादन किया जाए।
जन शिकायत से संबंधित प्राप्त आवेदनों का अच्छे से रख रखाव किया जाए, उसका लॉग बुक मेंटेन किया जाए, शिकायतकर्ता के द्वारा शिकायत कब प्राप्त हुई और उस पर कब क्या कार्रवाई हुई, एक-एक स्टेप की जानकारी रखी जाए और नियमित रूप से उसकी समीक्षा की जाए। किसी भी स्तर पर लंबित रहने की स्थिति में उस स्तर के कर्मी/ पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि सेवान्त लाभ के मामलों के निष्पादन एवं प्राप्त शिकायतों के निष्पादन से संबंधित कृत कार्रवाई संबंधी प्रतिवेदन जिला गोपनीय प्रशाखा को उपलब्ध कराई जाए।
जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया की शिक्षा विभाग में पदस्थापित सभी पदाधिकारी एवं कर्मी नियमित रूप से बायोमैट्रिक अटेंडेंस बनाएं एवं इसकी रेगुलर बेसिस पर समीक्षा की जाए।
जो भी कर्मी समय से कार्यालय नहीं आते हैं उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department
1 views | East Champaran, Bihar | Jul 13, 2026