सिरसोद मे गोदाम खुला तो किसानों ने खराब यूरिया लेने से किया इनकार
शिवपुरी जिले के सिरसौद गांव में मंगलवार की दोपहर 2 बजे कृषि विभाग की टीम ने जब्त खाद का गोदाम खुलवाकर यूरिया वितरण की प्रक्रिया शुरू की। किसानों ने यूरिया खराब होने का आरोप लगाते हुए खाद लेने से इनकार कर दिया। किसानों का कहना था कि गेहूं की बोवनी के लिए इस समय यूरिया नहीं, डीएपी की जरूरत है। किसानों ने सवाल उठाया कि जब पिछले साल कार्रवाई में डीएपी भी जब्त की गई थी तो विभाग किसानों की जरूरत के अनुसार डीएपी का गोदाम क्यों नहीं खुलवा रहा है। किसानों ने जब्त खाद की गुणवत्ता की जांच कराकर उपयोग योग्य खाद का तत्काल वितरण कराने की मांग की।