विष्णुगढ़: बनासो स्थित विधायक रोड पर संचालित पशु चारे की दुकान में लगी आग, असामाजिक तत्वों द्वारा आगज़नी किए जाने की आशंका
विष्णुगढ़ के बनासो स्थित विधायक रोड़ में संचालित पशु चारे के रूप में प्रयुक्त होने वाले कुट्टी की दुकान में बुधवार की रात को आग लग गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा हो-हल्ला किए जाने के बाद लोग जुटे और आग पर काबू पाया। दुकान के संचालक अचलजामो के बसरिया टोला निवासी गोवर्धन महतो ने बताया कि प्रत्येक दिन की भांति शाम को वे दुकान बंद कर अपने घर चले गए।