हथुआ: मीरगंज में पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे लोग, नगर परिषद की संवेदनहीनता से वाटर कूलर हुआ खराब
मीरगंज : भीषण गर्मी के इस मौसम में जहां आम जनता को ठंडे पानी की सबसे ज्यादा जरूरत है, वहीं नगर परिषद मीरगंज की संवेदनहीनता के कारण लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। शहर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर लगे नगर परिषद के वाटर कूलर खुद बदहाली के आंसू रो रहे हैं और हफ्तों से बंद पड़े हैं।रोजाना रोजगार, शिक्षा और इलाज के सिलसिले में हजारों लोग आते हैं