कोल: अलहदादपुर में मारपीट में घायल मीट कारोबारियों से मिलने JN मेडिकल पहुंचे राज्यसभा सांसद संजय सिंह, सरकार को घेरा
Koil, Aligarh | May 27, 2025 अलहदादपुर में मारपीट में घायल हुए मीट कारोबारियों से राज्यसभा सांसद संजय सिंह JN मेडिकल मिलने पहुंचे। उन्होंने घायलों से मिलकर हाल जाना और परिजनों से बातचीत की है। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने भाजपा और योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यूपी में खुलेआम गुंडागर्दी हो रही है।