कोचहसा पंचायत भवन में पंचायत विकास दिवस के अवसर पर आयोजित ग्राम सभा में रविवार को दोपहर 12:00 बजे चाकू बाजी की घटना हुई।इस क्रम में डाटा एंट्री ऑपरेटर टूंजय कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनकी प्राथमिक चिकित्सा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करपी में करवाई गई। चाकू बाजी करने वाले युवक महेश गुप्ता को ग्रामीणों ने पड़कर पुलिस को सौंप दिया है।