रूपवास: भरतपुर: रुदावल में पिता-पुत्र के साथ मारपीट, जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी
भरतपुर के रुदावल थाना क्षेत्र के पुरावई खेड़ा गांव में मारपीट और जातिगत अपमान का मामला सामने आया है। 57 वर्षीय शिवसिंह ने पुलिस में शिकायत दी कि 24 जून की सुबह साढ़े आठ बजे गांव के ही तीन लोगों ने उन्हें जातिसूचक शब्द कहकर गालियां दीं। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडो से मारपीट की।