कनवास: कनवास पुलिस ने झालावाड़ से 1 स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Jul 31, 2025 राजस्थान पुलिस मुख्यालय, जयपुर द्वारा चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी एवं धरपकड़ अभियान के तहत कनवास पुलिस ने गुरुवार को एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय से गुरुवार शाम करीब 5 बजे जारी प्रेस नोट में कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया की पुलिस टीम ने स्थायी वारंटी हीरालाल कंजर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।