➡️ जिले में #राष्ट्रीय_कृमि_मुक्ति_दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ
कलेक्टर डॉ.सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का जिला स्तरीय शुभारंभ 6 अक्टूबर को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंज बैतूल में प्रातः 11 बजे किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर, जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य श्री सुधाकर पवार, श्री विकास मिश्रा, श्री पर्वत धोटे, श्री मनीष मिसर, कलेक्टर डॉ.सौरभ संजय सोनवणे द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मनोज कुमार हुरमाड़े ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को एलबेंडाजॉल की गोली खिलाई जाती है, ताकि उन्हें कृमि संक्रमण से मुक्त किया जा सके। कृमि संक्रमण के कारण बच्चों के पेट में कीड़़े हो जाने से उनके स्वास्थ्य पौषण और शारिरिक विकास पर बुरा प्रभाव पड़ता है एवं बच्चों की ग्रोथ रूक जाती है। कार्यक्रम के अंतर्गत कृमिनाशन गोली खिलाने के साथ-साथ आमजन में साफ सफाई, हाथ धोने एवं हाइजीन के प्रति जागरूकता फैलाना है।
जिले में इस अभियान में (1 से 19 वर्ष) के अनुमानित 556474 बच्चों, किशोर-किशोरियों को 2345 आंगनवाड़ी केन्द्रों, 2572 शासकीय शालाओं, 323 निजी शालाओं में एवं एल्बेंडाजॉल गोली का सेवन कराकर कृमिनाशन किया जाएगा एवं 20 से 49 वर्ष की प्रजनन आयु वर्ग की महिलाएं 107848 जो कि गर्भवती, धात्री नहीं हैं को 6 अक्टूबर 2026 कृमिमुक्ति दिवस एवं 9 अक्टूबर 2026 मॉपअर दिवस के अलावा आगामी 15 दिवस तक आवश्यकतानुसार घर-घर जाकर छूटी हुई महिलाओं को एल्बेंडाजॉल गोली का सेवन कराया जाएगा।
शुभारंभ कार्यक्रम में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ प्रांजल उपाध्याय, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ विनोद शाक्य, प्राचार्य श्री ललित लिल्लौरे, शहरी क्षेत्र नोडल अधिकारी डॉ रत्नेश खाड़े, शहरी क्षेत्र प्रभारी परियोजना अधिकारी श्री योगेश ढोके, एमएण्डईओ श्री मनोज चढ़ोकार, डीसीएम, आरबीएसके मेनेजर श्री योगेन्द्र दवंडे, सीपीएचसी सलाहकार सुश्री रेजिना जेम्स, सुश्री रागिनी, एपीएम शहरी क्षेत्र श्री प्रकाश माकोडे आदि उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul