बरहट: पुलिस ने देवाचक से 5 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार
Barhat, Jamui | Feb 24, 2025 रात्री में शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मलयपुर थाना की पुलिस द्वारा रविवार की देर रात एक शराब तस्कर को 5 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान पतौना निवासी सुधीर मांझी के रूप में हुई है। इसको लेकर पुलिस ने सोमवार को 11 बजे बताया कि शराब तस्कर को 5 लीटर देसी शराब के साथ मलयपुर थाना के देवाचक से गिरफ्तार किया गया।