बरहट: बिहार पुलिस सप्ताह के तहत मलयपुर स्थित पुलिस केंद्र में चलाया गया स्वच्छता अभियान
Barhat, Jamui | Feb 23, 2025 बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर रविवार को जमुई पुलिस के द्वारा ‘‘स्वच्छता अभियान’’ के तहत मलयपुर स्थित पुलिस केंद्र परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के द्वारा पूरे पुलिस केंद्र परिसर में साफ-सफाई किया गया। इसकी जानकारी 4 बजे दी गई। पुलिस ने बताया कि साफ सफाई के साथ लोगों को स्वच्छता का भी संदेश दिया गया।