बरहट: एसपी ने बरहट थाने का निरीक्षण किया, दिए आवश्यक निर्देश
Barhat, Jamui | Feb 20, 2025 गुरुवार को SP बमदन कुमार आनंद ने बरहट थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान SP ने थाना अभिलेख, गुंडा पंजी और मालखाना की जांच की। साथ ही हत्या, लूट और अपहरण के मामलों में फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसकी जानकारी 7 बजे दी गई। निरीक्षण के दौरान SP ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन तथा थाना के विभिन्न पंजी रख-रखाव के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।