खलीलाबाद: नगर पालिका कर्मचारी पर धन उगाही कर गृहकर रजिस्टर में गलत नाम दर्ज करने का आरोप
शास्त्री नगर वार्ड-21 निवासी रामनरायन ने जिलाधिकारी को शिकायत देकर नगर पालिका परिषद के एक कर्मचारी पर धन उगाही और गृहकर रजिस्टर में गलत नाम दर्ज करने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार वर्ष 2012 में मकान की रजिस्ट्री शोभावती देवी के नाम होने के बाद गृहकर अभिलेख में उनका नाम दर्ज था, लेकिन वर्ष 2025 में कर्मचारी ने रमेश चंद्र के मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर