मधुपुर नगर के बहादुरपुर स्थित एक निजी विधालय में अग्निशमन विभाग द्वारा अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी कालेश्वर पासवान ने शिक्षकों और बच्चों को आग लगने की स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित बचाव के उपायों की जानकारी दी।