लहरपुर क्षेत्र के ग्राम गनेशपुर नेवादा राजकीय इंटर कालेज जाने वाले मार्ग व कॉलेज के निकट गंदगी, कराई गई साफ सफाई, खबर का हुआ असर। बृहस्पतिवार को ही ग्राम प्रधान मोहम्मद सिद्दीक के द्वारा जेसीबी व ट्रैक्टर ट्राली की सहायता से कॉलेज जाने वाले मार्ग व कालेज के निकट लगे घूरों को हटाकर साफ सफाई कर दी गई।