भीलवाड़ा: शिक्षकों ने लंबित समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा
भीलवाड़ा। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) की उपशाखा सुवाणा, जिला भीलवाड़ा द्वारा गुरुवार को मुख्यमंत्री एवं शिक्षामंत्री के नाम उपखंड अधिकारी भीलवाड़ा को ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान की मांग की गई। ज्ञापन में संगठन ने प्रदेश सरकार पर शिक्षकों की समस्याओं के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया।