हाथरस: कस्बा मेडू में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडों में कई लोग हुए घायल, वीडियो हुआ वायरल
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेडू में पुरानी रंजिश के चलते बीती देर रात दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चलने से कई लोग घायल हो गए। अचानक से दोनों पक्षों में हुई मारपीट से कस्बे में हड़कंप मच गया। इसी क्रम में किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। आज दिन बुधवार को वायरल हुए वीडियो के माध्यम से पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है।