हाथरस: हाथरस गेट थाना पुलिस ने मकान में हुई चोरी के मामले में एक चोर को लहरा रोड से किया गिरफ्तार चोरी का माल हुआ बरामद
हाथरस गेट थाना पुलिस ने आज दिन मंगलवार को लहरा रोड से रवि कुशवाहा नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसकी जामातलाशी निशान देही पर कुछ दिनों पहले एक मकान में चोरी कर मकान के दो लोहे के बड़े जंगले , तार के बंडल , बिजली के फिटिंग का सामान बरामद हुआ है। गिरफ्तार किए गए युवक के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।