रूपवास: रूपवास में अवैध शराब बिक्री से परेशान ग्रामीणों ने SDM को सौंपा ज्ञापन, किया प्रदर्शन
भरतपुर। रूपवास के नगला जटमासी गांव में अवैध शराब बिक्री से परेशान ग्रामीणों ने SDM को ज्ञापन देकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि चौराहे पर 24 घंटे अवैध शराब बिकती है। शराबी जमावड़ा लगाकर स्कूली छात्राओं व महिलाओं से अभद्रता करते हैं।