कांके: हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
Kanke, Ranchi | Nov 21, 2024 हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीजेपी कार्यकर्ताओं का हालचाल जाना और चुनाव के दौरान उनके कार्यो की सराहना की।