सिवनी: मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान: शास्त्री वार्ड में नपा अध्यक्ष ने सुनी जनता की समस्याएं
Seoni, Seoni | Sep 11, 2026 सिवनी में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया ने शास्त्री वार्ड क्रमांक 4 का भ्रमण कर नागरिकों की समस्याएं सुनीं। शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। इस दौरान स्वच्छता को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों से खुले स्थानों, खाली प्लॉट और नालियों में कचरा नहीं फेंकने की अपील की गई।