सुल्तानगंज: पर्व-त्योहार से पहले सुल्तानगंज में प्रशासन का बुलडोजर चला, थाना रोड से स्टेशन रोड तक अतिक्रमण हटाया
आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर थाना रोड से स्टेशन रोड तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर की मदद से हटाया गया। प्रशासन की कार्रवाई से अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच