अमझेरा थाना क्षेत्र के ग्राम केशवी में हनुमान मंदिर में चांदी का मुकुट चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। वही पुलिस ने मामले में 2 बाल अपचारियों को निरूद्ध किया।अमझेरा थाना प्रभारी राजू मकवाना ने बताया कि घटना दिनांक 16-17 फरवरी की दरमियान रात ग्राम केशवी के हनुमान मंदिर से हनुमानजी का चांदी का मुकुट चुराकर ले गए थे।