दरभंगा: 16.15 करोड़ से जिले के आठ मदरसों में मूलभूत सुविधाओं व आधारभूत संरचना का होगा विकास
बिहार राज्य मदरसा सुदृढ़ीकरण योजना के तहत जिले के आठ मदरसों में मूलभूत सुविधाओं एवं आधारभूत संरचना के विकास के लिए 16 करोड़ 15 लाख 45 हजार 530 रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक में संबंधित प्रस्तावों की समीक्षा के बाद स्वीकृति प्रदान की गई।