भंडरा: कचमची बाजार में चलंत लोक अदालत-सह-विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी गई कानूनी अधिकारों की जानकारी।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार डालसा, लोहरदगा के तत्वावधान में सोमवार दोपहर लगभग 2:30 बजे भंडरा प्रखंड के कचमची बाजार परिसर में चलंत लोक अदालत-सह-विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।