लातेहार: उपायुक्त: मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से गरीब परिवारों को मिल रही आर्थिक सहायता
झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना जिले में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को गंभीर बीमारी, सर्जरी एवं कैंसर के उपचार हेतु आर्थिक सहायता दी जाती है।जानकारी उपायुक्त ने शनिवार की दोपहर करीब एक बजे दी।