सागर नगर: सागर के पीटीसी ग्राउंड में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने फहराया तिरंगा, परेड की सलामी ली
77वां गणतंत्र दिवस सागर जिले में पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। जिले का मुख्य समारोह पीटीसी ग्राउंड में आयोजित किया गया, जहां सोमवार सुबह 9 बजे उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तिरंगे के ध्वज वंदन के पश्चात उपस्थित जनसमूह ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र के प्रति सम्मान प्रकट किया।