सागर नगर: डिप्टी सीएम ने अंबेडकर वार्ड स्थित वंदे मातरम चौक का लोकार्पण किया, भारत माता की प्रतिमा प्रेरणा बनी
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत नगर निगम सागर द्वारा अंबेडकर वार्ड में निर्मित वंदे मातरम चौक का लोकार्पण रविवार शाम 7 बजे उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने किया। उन्होंने भारत माता की प्रतिमा का अनावरण करते हुए कहा कि इसका सौंदर्य नागरिकों को स्वच्छता और राष्ट्रप्रेम के लिए प्रेरित करेगा। नागरिकों ने नगर निगम के प्रयासों की सराहना की