Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में पुलिस की वर्दी को दागदार करने का एक बड़ा मामला सामने आया है। सीएसपी कार्यालय में पदस्थ आरक्षक (वाहन चालक) प्रवीण प्रताप सिंह और उसकी पत्नी अलका सिंह पर एक ब्यूटी पार्लर संचालिका से ₹30 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। आरोपी दंपत्ति ने पीड़ित महिला से जमीन खरीदने और रायपुर PWD मुख्यालय में ₹75 लाख का फंड फंसे होने का झूठा झांसा देकर यह रकम उधार ली थी। रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने केवल ₹10 लाख लौटाए और बाकी के ₹20 लाख के लिए दो फर्जी चेक थमा दिए, जो बैंक में बाउंस हो गए। हद तो तब हो गई जब पीड़िता द्वारा कानूनी नोटिस भेजने पर आरोपी आरक्षक अपने रसूख की धौंस दिखाने लगा। उसने पीड़िता को रकम लौटाने से साफ मना कर दिया और उल्टा एससी-एसटी एक्ट जैसे झूठे मामलों में फंसाने और जान से मारने की धमकी देने लगा। शिकायत में यह भी सामने आया है कि इस दंपत्ति ने शहर के कई अन्य लोगों से भी इसी तरह लाखों की ठगी की है। आखिरकार, डीजीपी के कड़े निर्देश के बाद अम्बिकापुर देहात (गांधीनगर) थाने में आरक्षक दंपत्ति के खिलाफ धारा 420 और 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है और एएसआई बीरेंद्र कुजुर मामले की जांच कर रहे हैं। #AmbikapurNews #ChhattisgarhPolice #FraudCase #CrimeNews #KhakiShame #AmbikapurCrime #BreakingNews #PoliceArrest #ChequeBounce #FatafatNews

Ambikapur, Surguja | Jul 7, 2026

MORE NEWS

बेहतर उद्योग नीति, निवेश के अवसर अपार।

छत्तीसगढ़ सरकार की नई उद्योग नीति छत्तीसगढ़ को निवेशकों की पहली पसंद बना रही है।

#Chhattisgarh #IndustrialPolicy #InvestInChhattisgarh #CGInvest #EaseOfDoingBusiness

हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...
whatsapp.com/channel/0029Vb…

@dpr.chhattisgarh @vishnudeosai @chhattisgarhcmo @investcg_india

बेहतर उद्योग नीति, निवेश के अवसर अपार। छत्तीसगढ़ सरकार की नई उद्योग नीति छत्तीसगढ़ को निवेशकों की पहली पसंद बना रही है। #Chhattisgarh #IndustrialPolicy #InvestInChhattisgarh #CGInvest #EaseOfDoingBusiness हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें... whatsapp.com/channel/0029Vb… @dpr.chhattisgarh @vishnudeosai @chhattisgarhcmo @investcg_india

Surguja, Chhattisgarh | Aug 2, 2026

अंडा नहीं मिलने पर एक युवक गांव के एयरटेल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे लोगों और पुलिस ने काफी देर तक समझाइश कर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।
बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से बीमार है और उसकी पहचान शिव शंकर, निवासी ग्राम जमगला के रूप में हुई है।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
#ViralVideo #MadhyaPradesh #Airteltower

अंडा नहीं मिलने पर एक युवक गांव के एयरटेल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे लोगों और पुलिस ने काफी देर तक समझाइश कर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से बीमार है और उसकी पहचान शिव शंकर, निवासी ग्राम जमगला के रूप में हुई है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। #ViralVideo #MadhyaPradesh #Airteltower

Ambikapur, Surguja | Aug 2, 2026

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिला अंतर्गत भाटापारा क्षेत्र के ग्राम धुर्राबंधा में जर्जर सड़क और गांव में स्कूल की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। परेशान स्कूली बच्चों ने मुख्य मार्ग पर बैठकर चक्काजाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों के इस उग्र प्रदर्शन के कारण रास्ते में आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि सड़क की हालत बेहद खस्ता है, जिससे रोज स्कूल आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं, गांव में स्कूल की उचित सुविधा न होने के कारण बच्चों को दूर सफर करने पर मजबूर होना पड़ता है। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या बेपरवाह प्रशासन इन बच्चों की जायज मांगों पर संज्ञान लेकर जल्द से जल्द समाधान निकालेगा?

#Balodabazar #ChhattisgarhNews #StudentProtest #ChakkaJam #Bhatapara #RoadProtest #CGNews #ViralVideo #BreakingNews #EducationFirst #FatafatNews

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिला अंतर्गत भाटापारा क्षेत्र के ग्राम धुर्राबंधा में जर्जर सड़क और गांव में स्कूल की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। परेशान स्कूली बच्चों ने मुख्य मार्ग पर बैठकर चक्काजाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों के इस उग्र प्रदर्शन के कारण रास्ते में आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि सड़क की हालत बेहद खस्ता है, जिससे रोज स्कूल आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं, गांव में स्कूल की उचित सुविधा न होने के कारण बच्चों को दूर सफर करने पर मजबूर होना पड़ता है। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या बेपरवाह प्रशासन इन बच्चों की जायज मांगों पर संज्ञान लेकर जल्द से जल्द समाधान निकालेगा? #Balodabazar #ChhattisgarhNews #StudentProtest #ChakkaJam #Bhatapara #RoadProtest #CGNews #ViralVideo #BreakingNews #EducationFirst #FatafatNews

Ambikapur, Surguja | Aug 1, 2026

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले स्थित केराबहार गांव में पिछले तीन महीनों से आतंक का पर्याय बना खूंखार तेंदुआ आखिरकार वन विभाग की टीम की गिरफ्त में आ गया है। जोबा इलाके में लगातार दहशत फैला रहा यह तेंदुआ ग्रामीणों पर हमला करने के साथ-साथ अब तक 10 से ज्यादा पालतू मवेशियों को अपना शिकार बना चुका था। तेंदुए के खौफ के कारण रोजाना 2 किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीण बेहद डरे हुए थे।

वन विभाग की टीम पिछले डेढ़ महीने से इस तेंदुए को पकड़ने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही थी, जिसे अब जाकर बड़ी सफलता मिली है। वाइल्डलाइफ के तीन डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम और वन अधिकारियों की निगरानी में रेस्क्यू किया गया यह तेंदुआ पूरी तरह से स्वस्थ है। डॉक्टरों के अनुसार, पकड़ा गया तेंदुआ नर है, जिसकी उम्र लगभग ढाई से तीन वर्ष है। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद अब केराबहार और आसपास के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

#ChhattisgarhNews #Gariaband #LeopardRescue #ForestDepartment #ChhattisgarhForests #GariabandNews #WildlifeRescue #BreakingNews #FatafatNews

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले स्थित केराबहार गांव में पिछले तीन महीनों से आतंक का पर्याय बना खूंखार तेंदुआ आखिरकार वन विभाग की टीम की गिरफ्त में आ गया है। जोबा इलाके में लगातार दहशत फैला रहा यह तेंदुआ ग्रामीणों पर हमला करने के साथ-साथ अब तक 10 से ज्यादा पालतू मवेशियों को अपना शिकार बना चुका था। तेंदुए के खौफ के कारण रोजाना 2 किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीण बेहद डरे हुए थे। वन विभाग की टीम पिछले डेढ़ महीने से इस तेंदुए को पकड़ने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही थी, जिसे अब जाकर बड़ी सफलता मिली है। वाइल्डलाइफ के तीन डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम और वन अधिकारियों की निगरानी में रेस्क्यू किया गया यह तेंदुआ पूरी तरह से स्वस्थ है। डॉक्टरों के अनुसार, पकड़ा गया तेंदुआ नर है, जिसकी उम्र लगभग ढाई से तीन वर्ष है। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद अब केराबहार और आसपास के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। #ChhattisgarhNews #Gariaband #LeopardRescue #ForestDepartment #ChhattisgarhForests #GariabandNews #WildlifeRescue #BreakingNews #FatafatNews

Ambikapur, Surguja | Aug 1, 2026

छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चांपा जिले के शासकीय प्राथमिक शाला तेलीपारा (डोंगाकोहरौद) का यह वायरल वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने तत्काल जांच के आदेश जारी किए। 

पामगढ़ बीईओ (BEO) द्वारा सौंपी गई जांच रिपोर्ट में प्रधान पाठक का कृत्य प्रथम दृष्टया गंभीर कदाचार और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियमों के सर्वथा विपरीत पाया गया, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबन की इस अवधि के दौरान प्रधान पाठक भुवनेश्वर कौशिक का मुख्यालय बीईओ कार्यालय नवागढ़ निर्धारित किया गया है।

#JanjgirChampa #ChhattisgarhNews #ActionOnTeacher #EducationDepartment #ViralVideo #CGNews #BreakingNews #AdministrationAction #FatafatNews

छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चांपा जिले के शासकीय प्राथमिक शाला तेलीपारा (डोंगाकोहरौद) का यह वायरल वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने तत्काल जांच के आदेश जारी किए। पामगढ़ बीईओ (BEO) द्वारा सौंपी गई जांच रिपोर्ट में प्रधान पाठक का कृत्य प्रथम दृष्टया गंभीर कदाचार और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियमों के सर्वथा विपरीत पाया गया, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन की इस अवधि के दौरान प्रधान पाठक भुवनेश्वर कौशिक का मुख्यालय बीईओ कार्यालय नवागढ़ निर्धारित किया गया है। #JanjgirChampa #ChhattisgarhNews #ActionOnTeacher #EducationDepartment #ViralVideo #CGNews #BreakingNews #AdministrationAction #FatafatNews

Ambikapur, Surguja | Aug 1, 2026