बलरामपुर: केंद्रीय राज्य मंत्री ने जोकहिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण
सोमवार सुबह 11:00 बजे केंद्रीय राज्य मंत्री सहकारिता एवं उड्डयन मुरलीधर मोहोल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों से वार्ता किया वार्ड, वैक्सीन रूम,ओपीडी का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर सदर एवं तुलसीपुर विधायक, जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।