बलरामपुर: कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई हत्या का पुलिस ने 72 घंटे के अंदर किया खुलासा, वादी मुकदमा ही निकला कातिल : एसपी
सोमवार दोपहर 2:00 पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया की कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत अली जान पुरवा निवासी व्यक्ति की हत्या हुई थी जिसमें वादी के तहरीर पर मामला दर्ज किया गया था,विवेचना पर वादी मुकदमा ही कातिल निकला जिसने तीन अन्य सहयोगियों के साथ घटना को अंजाम दिया था।