बलरामपुर: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक का हुआ आयोजन
सोमवार शाम 4 बजे जिलाधिकारी पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक आगामी मुहर्रम त्यौहार को देखते हुए आयोजित किया गया।बैठक में ताजियादारों धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत व्यक्तियों ने भाग लिया।बैठक में सभी से कानून व्यवस्था का अनुपालन करते हुए पूर्व की भांति शांतिपूर्वक त्योहार मनाने को कहा गया लोगों के समस्याओं को भी सुना गया।