बलरामपुर: कोतवाली नगर क्षेत्र में हुए ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने 72 घंटे में किया खुलासा, भाई निकला हत्यारा, 4 अभियुक्त गिरफ्तार
कोतवाली नगर क्षेत्र के नई बस्ती बंधा के बगल झाड़ी में बीते दिन 40 वर्षीय युवक की लाश मिली थी जिसके सर पर चोट था, पुलिस द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही थी जिसको लेकर टीम गठित की गई थी। एसपी विकास कुमार ने बताया कि मृतक के भाई ने 4 लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्या की, और लाश को झाड़ी में फेंक दिया, चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया जा रहा है।