टूंडला: नगला महादेव गांव के पास हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध की हुई दर्दनाक मौत
थाना टूंडला क्षेत्र के नगला महादेव गांव के पास हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने शव नहीं उठने दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।