शिकोहाबाद: कस्बा खैरगढ़ में इलाज के दौरान महिला की मौत, झोलाछाप डॉक्टर पर आरोप, अवैध क्लिनिक में चल रहा था इलाज
खैरगढ़ कस्बे में एक अवैध रूप से संचालित क्लिनिक में इलाज के दौरान एक महिला की गुरूवार शाम 5 बजे क़रीबन मौत हो गई। मृतका की पहचान सुनीता (उम्र लगभग 25 वर्ष), पत्नी राहुल उर्फ भोला जाटव, निवासी नगला हिम्मत के रूप में हुई है। सुनीता का इलाज खैरगढ़ के एक झोलाछाप डॉक्टर शौरभ द्वारा संचालित सौरभ क्लिनिक में किया जा रहा था।