शिकोहाबाद: खैरगढ थाना पुलिस टीम ने पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना खैरगढ़ पुलिस टीम द्वारा पोक्सो एक्ट व 67ए आईटी एक्ट में वांछित अभियुक्त दिव्यांश उर्फ बीटू पुत्र मुकेश कुमार निवासी मलिकपुर थाना खैरगढ जनपद फिरोजाबाद को मुखबिर की सूचना पर नगला सदिया मोड थाना खैरगढ से बुधवार दोपहर एक बजे करीबन गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।