शिकोहाबाद: बरतरा में गाने की फरमाइश पर बारात में हुआ विवाद, नगला घनश्याम के युवक की जमकर हुई धुनाई
थाना नारखी क्षेत्र के बरतरा गांव में बीती रात एक बारात समारोह उस समय रणभूमि में तब्दील हो गया, जब गाने की फरमाइश को लेकर दो बारातियों के बीच विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि बैंड के साथ आए नगला घनश्याम निवासी युवक को जमकर पीटा गया। युवक को बुधवार शाम जिला अस्पताल के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।