शिकोहाबाद: थाना सिरसागंज पुलिस टीम ने लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
एसएसपी सौरभ दीक्षित द्वारा वाँछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के नेतृत्व में थाना सिरसागंज पुलिस टीम द्वारा लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने मामले में वाँछित अभियुक्त कृष्णा भारतीय पुत्र नत्थीलाल निवासी कबीरपुर को अरांव अण्डरपास एनएच 19 सिरसा के पास से गिरफ्तार किया गया