शिकोहाबाद: एटा चौराहा पर डम्फर की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, परिजनों में कोहराम, वह गैस सिलेंडर आदि की डिलीवरी करता था
थाना सिरसागंज क्षेत्र सुम्मेरपुर निवासी पन्नालाल किसी गैस कंपनी में सिलेंडर डिलीवरी आदि का काम करता है। परिजनो के मुताबिक कहीं गैस सिलेंडर आदि डालकर बाइक से लौट रहे थे इसी दौरान बुधवार सुबह 11 बजे करीबन तेज रफ्तार डम्फर ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों ने बताया डम्फर पकड गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लाया गया।