शिकोहाबाद: मुंबई में जैन मंदिर तोड़े जाने पर देशभर में विरोध, शिकोहाबाद तहसील में जैन समाज ने किया प्रदर्शन
मुंबई के विले पार्ले क्षेत्र में स्थित एक पुराने जैन मंदिर को मुंबई महानगरपालिका द्वारा तोड़े जाने के बाद देशभर के जैन समुदाय में भारी रोष व्याप्त है। इसी कड़ी में शिकोहाबाद तहसील में जैन समाज के लोगों ने गुरूवार दोपहर तीन बजे करीबन एकत्र होकर विरोध दर्ज कराया और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मंदिर तोड़े जाने की कार्रवाई को निंदनीय बताया।