टेहरोली: तीन माह से प्यासा बंगरी बंगरा का हाट बाजार, जिम्मेदार बेखबर
तहसील टहरौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बंगरी बंगरा स्थित हाट बाजार में करीब तीन महीने से हैंडपंप खराब पड़ा है। इससे सोमवार और शुक्रवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में सब्जी विक्रेताओं और खरीदारी करने आने वाले लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। पानी की जरूरत पड़ने पर लोगों को बस स्टैंड तक जाना पड़ता है।