मेरठ: रोहटा क्षेत्र में ईट से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने खेत से लौट रहे किसान के ट्रैक्टर में मारी टक्कर,किसान गंभीर घायल
Meerut, Meerut | Apr 9, 2024 रोहटा थाना क्षेत्र के रोहटा-ढढ़रा मार्ग पर ईंट से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने खेत से लौट रहे किसान के ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। जिससे किसान का ट्रैक्टर नीचे गहरे खेत में पलट गया। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिन्होंने किसान को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला और प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां पर किसान की हालत गंभीर बताई जा रही है।