मेरठ: मेडिकल कॉलेज परिसर में चोरी की वारदात.घटना CCTV में हुई क़ैद
Meerut, Meerut | Apr 9, 2024 मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित फार्मासिस्ट कमल कुमार गौतम के मकान का ताला तोड़कर बदमाश नकदी और जेवरात चोरी कर ले गए। दोनों बदमाश सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गए। घटना के दौरान फार्मासिस्ट परिवार सहित मथुरा गए थे। एक बदमाश ताला तोड़कर घर में घुस गया, जबकि दूसरा घर के बाहर खड़ा रहा।आवास की बाहर से कुंडी लगा दी।