मेरठ: परीक्षितगढ़ क्षेत्र में पति के अवैध संबंध का विरोध करना महिला को पड़ा भारी,पति ने मारपीट कर घर से निकाला
Meerut, Meerut | Apr 9, 2024 थाना परीक्षितगढ़ की रहने वाली एक महिला एसएसपी ऑफिस पहुंची जहां उसने पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगा एसएसपी को शिकायती पत्र सौंप कार्रवाई की मांग की। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने जांच के बाद महिला को कार्रवाई का आश्वासन दिया।