मेरठ: NH 58 पर दरोगा को पीटा,ढाबे पर खाने के दौरान हुआ था विवाद, चाकू लेकर पीछे दौड़ा वेटर
Meerut, Meerut | Apr 9, 2024 कंकरखेड़ा क्षेत्र के NH 58 पर ढाबे पर खाना खाने के दौरान हुए विवाद के बाद एक दरोगा के साथ मारपीट की गई और वेटर उनके पीछे चाकू लेकर दौड़ पड़ा। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस मामले में थाने में तहरीर दी गई है। आरोपी वेटर को हिरासत में लिया गया है।खाने के ऑर्डर व पैसों के लेनदेन को लेकर एक वेटर से विवाद हुआ था।