इटावा: सखी वन स्टॉप सेंटर पर किशोरी के खुदकुशी मामले में जांच पूरी, ड्यूटी पर तैनात 7 कर्मचारियों पर गिरेगी गाज: एडीएम
Etawah, Etawah | Apr 9, 2025 सखी वन स्टॉप सेंटर पर 28 मार्च को किशोरी द्वारा पुलिस अभिरक्षा में फांसी लगाकर खुदकुशी कर लेने के मामले में डीएम ने एडीएम के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच टीम बनाई थी, कमेटी ने ड्यूटी पर तैनात दो होमगार्ड, 4 महिला कांस्टेबल सहित सामाजिक कार्यकर्ता को दोषी पाया है, जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी है। यह जानकारी बुधवार दोपहर 12 बजे एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने दी।