इटावा: कोतवाली थाने में दर्ज पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में न्यायाधीश ने अभियुक्त को सुनाई 20 वर्ष की कठोर कारावास की सजा
Etawah, Etawah | Apr 8, 2025 इटावा पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते सदर कोतवाली थाने में वर्ष 2023 में दर्ज पॉक्सो एक्ट के मुकदमें में न्यायालय ADJ पॉस्को एक्ट के न्यायाधीश ने आज मंगलवार दोपहर 1:30 बजे डाकखाना करनपुरा निवासी मुंशीलाल पुत्र मनोहर लाल को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई साथ ही ₹20,000 का अर्थदंड भी लगाया है।